Uttarakhand Board Results: इस दिन जारी होंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे, बोर्ड ने तारीख की घोषित

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम आगामी 25 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। बोर्ड सुबह 10:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करेगा।

इस वर्ष करीब 2.1 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *