द्वितीय केदार भगवान श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट आगामी 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद बाबा मध्यमहेश्वर की चलविग्रह उत्सव डोली 19 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विराजमान होगी। इसके साथ ही शीतकाल के दौरान बाबा की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दीस्थल पर संपन्न होगी।

कपाट बंद होने के साथ ही मध्यमहेश्वर धाम में इस वर्ष की यात्रा का समापन हो जाएगा। शीतकाल में श्रद्धालु ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान मध्यमहेश्वर के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।