Uttarakhand: सोनप्रयाग में पहाड़ी दरकने से हुए घटना के बाद एसपी ने लिया जायजा

सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी का हिस्सा टूटने की घटना के बाद एसपी नीहारिका तोमर ने घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

गत दिवस पहाड़ी का कुछ हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गया था, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी नीहारिका तोमर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी संभावित खतरे को गंभीरता से लिया जाए।

एसपी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से भी वार्ता की और पहाड़ी पर मौजूद खतरनाक पैच को जल्द हटाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *