मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 अक्टूबर को हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले वह हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन करेंगे। बैठक मेला नियंत्रण भवन स्थित सीसीआर में आयोजित होगी।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी सुबह 10:45 बजे हरकी पैड़ी पहुंचेंगे और गंगा पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे वह मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचकर मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे।