मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद रविवार को केदारनाथ और तुंगनाथ की चोटियों पर बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हिमपात के चलते निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए केदारनाथ के प्रभारी अधिकारी ने यात्रियों से गर्म कपड़े साथ लाने की अपील की है।

केदारनाथ में सुबह से ही मौसम बदलने लगा था। इसके बाद केदारनाथ की हिमालयी चोटियों पर बर्फबारी हुई, जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है।