मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के साथ उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।