दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चापड़ लेकर पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक ने चापड़ दिखाकर चिकित्सकों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को डराया-धमकाया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। आरोपी का छोटा भाई अस्पताल में किसी विवाद में शामिल था, जिसके बाद वह चापड़ लेकर वहां पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।

एसएसपी दून के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।