Uttarakhand: सीमांत क्षेत्रों के पोलिंग बूथों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त

सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को उत्तरकाशी पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीमांत क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी तैयारियों, मतदान केंद्रों की सुविधाओं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की स्थिति की समीक्षा भी की।

निर्वाचन आयोग की इस पहल को सीमांत क्षेत्रों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *