साइबर सेल और बेरीनाग कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से जुड़े म्यूल अकाउंट गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच में आरोपियों के बैंक खातों में 12.35 लाख रुपये और 1.04 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है।
पुलिस के अनुसार इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम को इधर-उधर स्थानांतरित करने के लिए किया जा रहा था।
मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता इस्तेमाल करने के लिए न दें।
पुलिस ने चेतावनी दी कि म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराना भी कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
