उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को जारी अपने शोक संदेश में कहा कि योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका दुनिया से विदा होना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

