Uttarakhand:  बारिश के चलते रोकी केदारनाथ यात्रा, मौसम सामान्य होने पर फिर शुरू होगी यात्रा

पहाड़ो में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रा मार्ग पर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसम की स्थिति में सुधार होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद यात्रा को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा। प्रशासन लगातार मौसम की गतिविधियों और यात्रा मार्ग की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केदारनाथ यात्रा पर रवाना होने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मौसम सामान्य होते ही यात्रा को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *