Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए 7,498 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, ऋषिकुल केंद्र से आंकड़ा 3.26 लाख के पार

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बना हुआ है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर रविवार को विभिन्न राज्यों से पहुंचे 7,498 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।

पंजीकरण केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक 1,993 यात्रियों ने श्री बद्रीनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया। वहीं श्री केदारनाथ धाम के लिए 1,878, श्री गंगोत्री धाम के लिए 1,816 तथा श्री यमुनोत्री धाम के लिए 1,811 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इसके अलावा हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए 4 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण दर्ज कराया।

आज का पंजीकरण विवरण:

  • यमुनोत्री धाम – 1,811
  • गंगोत्री धाम – 1,816
  • केदारनाथ धाम – 1,878
  • बद्रीनाथ धाम – 1,993
  • हेमकुंड साहिब – 04

कुल पंजीकरण – 7,498

चारधाम यात्रा के बढ़ते उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 3 लाख 26 हजार 930 श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं को यात्रा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों की टीमें भी तैनात की गई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *