Uttarakhand: बदरीनाथ धाम के समीप कंचनगंगा क्षेत्र में हिमस्खलन, कोई जनहानि नहीं

चमोली जनपद स्थित श्री बदरीनाथ धाम के समीप कंचनगंगा के गैर आबादी क्षेत्र में रविवार को हिमस्खलन की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि हिमस्खलन आबादी से दूर क्षेत्र में होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि अथवा अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमस्खलन कंचनगंगा के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में हुआ, जहां सामान्यतः मानव गतिविधियां नहीं होती हैं। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा क्षेत्र पर निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है तथा यात्रा मार्ग और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। एहतियात के तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम परिवर्तन के चलते समय-समय पर हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *