Uttarakhand: मानसून के मद्देनजर चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, मौसम अपडेट देखकर ही करें यात्रा

उत्तराखंड में जुलाई के पहले सप्ताह से मानसून के सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान और चेतावनियों का पालन करते हुए स्थानीय मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही यात्रा पर निकलें।

प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मौसम संबंधी अपडेट पर लगातार नजर रखने और प्रतिकूल मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *