भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूड़ी के निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय शोक घोषित किया है। राजकीय शोक की अवधि के दौरान प्रदेश में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
सरकार ने जारी निर्देशों के अनुसार शोक अवधि में किसी भी प्रकार के सरकारी सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। सभी विभागों और जिला प्रशासन को शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
भुवन चंद्र खंडूड़ी ने उत्तराखंड के विकास और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ केंद्र सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर है और विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
