Uttarakhand: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटों में बारिश और तेज आंधी के आसार

देवभूमि उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है।

मौसम विभाग ने बताया है कि आसमान में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर तेज आंधी और झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *