प्रदेश में शनिवार को हुई बारिश में ऊधमसिंह नगर जनपद सबसे आगे रहा। गुलरभोज में सर्वाधिक 91.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं काशीपुर में 89.0 और गदरपुर में 86.0 मिमी बारिश हुई। नैनीताल के कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी और चंपावत के पाटी में 72.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से लगातार निगरानी शुरू कर दी है।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया गया है। मौसम संबंधी सभी अलर्ट आम जनमानस तक पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि लोग समय रहते सचेत होकर एहतियाती कदम उठा सकें।
नैनीताल में कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी बारिश
नैनीताल जनपद में कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 और धारी में 66.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। चंपावत में पाटी में 72.5, लोहाघाट में 68.5 और चंपावत में 60.5 मिमी बारिश हुई। पौड़ी गढ़वाल में नैनीडांडा में 65.0, लैंसडौन में 54.0 और कालागढ़ में 52.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
अल्मोड़ा में जैंती में 63 मिमी
अल्मोड़ा जनपद में जैंती में 63.0, सितलाखेत में 61.5 और रानीखेत में 57.5 मिमी बारिश हुई। देहरादून में निरंजनपुर में 57.0, रायवाला में 20.5 और चकराता में 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिथौरागढ़ में गनाई गंगोली में 47.5, गंगोलीहाट में 46.0 और बेरीनाग में 38.0 मिमी बारिश हुई।
अन्य जनपदों में भी बारिश
बागेश्वर के डंगोली में 47.0, कांडा में 44.5 और लिटी में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उत्तरकाशी में जानकी चट्टी में 43.0, गंगोत्री में 41.0 और हर्षिल में 33.5 मिमी बारिश हुई। चमोली में पोखरी में 42.0, औली में 40.0 और गौचर में 38.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि में 26.0, जखोली में 25.5 और सोनप्रयाग में 25.0 मिमी बारिश हुई। हरिद्वार में खानपुर में 23.5, लक्सर में 21.5 और हरिद्वार में 19.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। टिहरी गढ़वाल में चंबा में 19.5, कनाताल में 18.5 और नई टिहरी में 16.5 मिमी बारिश हुई।
