बदरीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। यात्रा शुरू होने से अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन और चमोली पुलिस की ओर से की गई सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर रहे हैं और यात्रा पूरी कर सकुशल अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं।
बदरीनाथ धाम में पिछले वर्षों की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की अच्छी आमद देखने को मिल रही है। यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका लाभ देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं को मिल रहा है।
प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों की ओर से निगरानी की जा रही है।

