उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 अक्टूबर को 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि 15 और 16 अक्टूबर को 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

