अयोध्या : यूपी के आबकारी मंत्री ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अब रामनगरी अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। पहले से मौजूद सभी दुकानों को हटाकर दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के आदेश आए हैं। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर क्षेत्र को पहले से ही मदिरा मुक्त किया गया है। अब 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र को मद्य निषेध घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र की सभी दुकानें हटाई जाएंगी।आबकारी मंत्री ने साफ किया है कि यह प्रतिबंध पूरे अयोध्या महानगर क्षेत्र पर लागू नहीं है। केवल 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में लागू होगा।
शराब बिक्री प्रतिबंधित हुई,बड़ा एलान
Related Posts
Uttarakhand: लोक संस्कृति की अनूठी छटा, हिलजात्रा में जीवंत होंगी पहाड़ की परंपराएं
जनपद पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली हिलजात्रा देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत की अनूठी पहचान है। कृषि, प्रकृति और ग्रामीण जीवन से गहरे जुड़ा यह पर्व…
Uttarakhand: पर्वतीय गांवों में मजबूत हों स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं, तभी रुकेगा पलायन : दिनेश अग्रवाल
उत्तराखंड के हर पर्वतीय गांव तक मजबूत स्वास्थ्य और शिक्षा अवसंरचना के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है। गांवों में ये सुविधाएं मजबूत होने से ही पलायन…
