Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 8.72 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। आस्था और श्रद्धा के इस महापर्व ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा सीजन में अब तक 8.72 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

हर दिन हजारों की संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के बावजूद प्रशासन ने यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

प्रशासन की ओर से पैदल मार्ग से लेकर धाम तक श्रद्धालुओं के लिए रहने, भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रुद्रप्रयाग पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय टीमों के संयुक्त प्रयासों से यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *