Valley of Flowers: सैलानियों के लिए खुले विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के गेट, 300 से अधिक प्रजातियों के खिलते है हिमालयी फूल

Kiran Bhatt

चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज सैलानियों के लिए खोल दी गई है। पहले दिन काफी संख्या में फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं।

सैलानियों का वन विभाग के कर्मचारियों ने फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत किया गया। जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। यहां 300 से अधिक प्रजातियों के हिमालयी फूल खिलते हैं।

फूलों की घाटी हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। घाटी को हर साल एक जून को पर्यटकों की आवाजाही के लिए खोला जाता है और 31 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाता है।

घाटी में 350 से अधिक फूल जुलाई-अगस्त में खिलते हैं। यह घाटी का पीक समय होता है। पूरे सीजन यहां 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *