Uttarakhand: चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, एक दिन में 12 हजार ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज कुल 12,121 यात्रियों ने यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया। इनमें सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए दर्ज किए गए।

धामवार पंजीकरण आंकड़े

  • यमुनोत्री धाम – 2574
  • गंगोत्री धाम – 2607
  • केदारनाथ धाम – 3556
  • बद्रीनाथ धाम – 3384

कुल मिलाकर विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

प्रशासन के अनुसार ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 1 लाख 54 हजार 953 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा पंजीकरण केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और सहायता संबंधी इंतजाम भी लगातार मजबूत किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *