शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को के रूप में नो व्हीकल डे मनाया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं।
महानिदेशक सूचना ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि सूचना विभाग स्वयं इस पहल को अपनाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। नो व्हीकल डे के माध्यम से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
महानिदेशक ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे में सरकारी विभागों द्वारा इस प्रकार की पहल आमजन को भी जागरूक करने में सहायक सिद्ध होगी।
शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को नो व्हीकल डे के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं।