मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण से पूरा घाट भक्तिमय हो उठा।
गंगा तट पर आयोजित आरती में मुख्यमंत्री धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां गंगा से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। दोनों नेताओं ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे और जय मां गंगे के उद्घोष के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश और गंगा आरती देश की आध्यात्मिक पहचान हैं तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
