नीट यूजी-2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले के मामले में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के वाहन से 5.58 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इससे पहले मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ आठ लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं।
एसआईटी के अनुसार, फर्जी दस्तावेज के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेने के इस मामले की जांच जारी है। टीम आरोपी से पूछताछ के साथ प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों और लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एसआईटी की कार्रवाई में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार मामले में बरामद नकदी और दस्तावेजों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। प्रकरण में आगे भी कार्रवाई जारी है।
