उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न विभागों में वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिल गया है। भर्ती विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए की जा रही है।

14 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी गई है।

दस्तावेज और योग्यता की जांच जरूरी

अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें। आवेदन के दौरान मांगे गए दस्तावेज और प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध रखना होगा। गलत या अधूरी जानकारी के साथ किया गया आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती से संबंधित परीक्षा तिथि, पाठ्यक्रम और अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।