बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को 11,173 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 18,04,685 पहुंच गई है।

शुक्रवार को दर्शन करने वालों में 7,230 पुरुष, 3,872 महिलाएं और 71 बच्चे शामिल रहे। ठंड के मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं में बाबा केदारनाथ के दर्शन को लेकर उत्साह बना हुआ है।

धाम में लगातार पहुंच रहे श्रद्धालुओं के चलते इस यात्रा सीजन में दर्शनार्थियों की संख्या 18 लाख के पार पहुंच चुकी है। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह लगातार देखने को मिल रहा है।