उत्तराखंड शासन ने वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों को चयन वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति देने की स्वीकृति प्रदान की है। विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर यह पदोन्नति अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, श्रीमती पूजा नेगी, सुश्री नीतू भंडारी, श्रीमती शशि सिंह, श्री आनंद सिंह और श्री वीरेंद्र रावत शामिल हैं।

शासन की ओर से जारी स्वीकृति के अनुसार, इन अधिकारियों को चयन वेतनमान में पदोन्नति विभागीय चयन समिति की संस्तुति के क्रम में प्रदान की गई है। पदोन्नति प्रभावी होने की तिथि संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि मानी जाएगी।