Uttarakhand: सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर चारधाम यात्रा तैयारियों का लिया जायजा

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने आज श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

सीडीएस ने धाम क्षेत्र में चल रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था भी की जा रही है।

सीडीएस अनिल चौहान ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा देश की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *