मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने छठ पूजा के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की। उन्होंने छठ पर्व को आस्था, श्रद्धा, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। यह पर्व हमें प्रकृति के महत्व को समझने और उसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सूर्यदेव और छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। साथ ही उत्तराखंड निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

