Uttarakhand: ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र में 11,988 श्रद्धालुओं ने कराया चारधाम यात्रा पंजीकरण

ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में रविवार को चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। विभिन्न राज्यों से आए कुल 11,988 यात्रियों ने आज अपनी यात्रा का पंजीकरण करवाया।

पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार यमुनोत्री धाम के लिए 2,517 यात्रियों ने पंजीकरण कराया, जबकि गंगोत्री धाम के लिए 2,534 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया।

वहीं केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3,500 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसके अलावा बद्रीनाथ धाम के लिए 3,436 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया। हेमकुंड साहिब के लिए एक यात्री ने पंजीकरण करवाया।

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बना हुआ है। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशासन के अनुसार ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 1 लाख 79 हजार 544 यात्री चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *