कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए एडीजी प्रशासन एपी अंशुमान ने पुलिस लाइन ऋषिकुल का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों के आवासीय और प्रशासनिक इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एडीजी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को कुंभ मेले के दौरान आने वाली चुनौतियों के लिए अभी से पूरी तैयारी और सतर्कता के साथ जुटने को कहा। उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और फायर सर्विस से जुड़ी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए टीमवर्क और आपसी समन्वय को जरूरी बताया।

उन्होंने जवानों को कुंभ मेला-2027 को सफल बनाने के लिए पूर्ण तत्परता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।