हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के प्रमुख स्नान पर्वों की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। कुंभ मेले की शुरुआत 14 जनवरी को मकर संक्रांति के स्नान से होगी, जबकि 20 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के साथ प्रमुख स्नान पर्वों का समापन होगा। मेले के दौरान महाशिवरात्रि, फाल्गुन अमावस्या, देव डोली और मेष संक्रांति पर अमृत स्नान आयोजित होंगे।

प्रमुख स्नान की तिथियां इस प्रकार हैं—

  • 14 जनवरी – मकर संक्रांति
  • 6 फरवरी – मौनी अमावस्या
  • 11 फरवरी – बसंत पंचमी
  • 20 फरवरी – माघ पूर्णिमा
  • 6 मार्च – महाशिवरात्रि (अमृत स्नान)
  • 8 मार्च – फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान)
  • 15 मार्च – देव डोली (अमृत स्नान)
  • 7 अप्रैल – नव संवत्सर
  • 14 अप्रैल – मेष संक्रांति (अमृत स्नान)
  • 15 अप्रैल – श्रीराम नवमी
  • 20 अप्रैल – चैत्र पूर्णिमा

इन स्नान पर्वों के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। कुंभ मेले को लेकर धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से इन तिथियों का विशेष महत्व रहेगा।