Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़, शटल सेवा के जरिए भेजे जा रहे यात्री

श्री केदारनाथ धाम यात्रा में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित कतारबद्ध कर शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुंड भेजा जा रहा है, जहां से श्रद्धालु पैदल यात्रा कर केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं उत्तराखंड पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात संचालन पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *