Snowfall: बर्फ की सफेद चादर में लिपटी वादियां, तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में मौसम बदलने से पहाड़ पर बर्फबारी और मैदान में बारिश होने से ठंड बढ़ गयी है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, हर्षिल, औली और चकराता में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं।

वही, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट आई है। देर रात से ही पहाड़ी इलाको में जमकर बर्फबारी हो रही है। औली और चकराता में हुए बर्फबारी के बाद पर्यटक यहां पहुंच रहे है और जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे है। वही, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी हो रही है। हर्षिल की वादियां भी बर्फ से सराबोर नजर आई।

उधर, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में आज सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट आई जिसके बाद यहां ठंड बढ़ गयी। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में हल्की बारिश की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *