नैनीताल -गोपेश्वर पर खेती इंटर कालेज के समीप उत्तराखंड परिहवन निगम की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर की ओर लटक गई। बस में सवार 16 सवारिया सवार थी। हालांकि चालक की सूझ बूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बाद में बस को जेसीबी की मदद से सड़क पर निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को नैनीताल -गोपेश्वर परिवहन निगम की बस जब नैनीताल से गोपेश्वर जा रही थी। खेती इंटर कालेज के समीप अचानक से उसका आगे का पहिया सडक से बाहर निकल गया। चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित किया। बस को सड़क से बाहर जाते देख बस में बैठी 16 सवारियों का डर से चीख निकल गयी। बस के रुकने पर सभी सवारियों ने बस से उतरकर किसी प्रकार भगवान का शुक्रिया अदा किया कि बस गहरी खाई में नहीं गई वरना बहुत बड़ा हादसा हो गया होता। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से बस को सड़क पर लाने के बाद बस गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। चौकी पुलिस कर्मी आनंद शाह ने बताया कि सभी सवारियां सकुशल हैं। बस को सड़क पर निकालकर गोपेश्वर रवाना किया गया।
Uttarakhand: परिवहन निगम की बस हुई अनियंत्रित,चालक की सूझ- बूझ से टली बड़ी दुर्घटना
Related Posts
Uttarakhand: पांचवें अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज का आयोजन, देश-विदेश के साइकिलिस्टों ने लिया भाग
पांचवें अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2026 में शामिल देश-विदेश के साइकिलिस्टों ने भाग लिया। रविवार को बैजनाथ-ग्वालदम-थराली-नारायणबगड़-कर्णप्रयाग मार्ग से गुजरे साइकिलिस्टों के दल को पुलिस ने एस्कॉर्ट किया। साथ ही…
Uttarakhand: गंगा की जैव विविधता बचाने के लिए सीएम धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार के अमरापुर घाट पर गंगा नदी में 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन किया। इस पहल का उद्देश्य…

