Uttarakhand: उत्तराखण्ड की जेलों में ओवरक्राउडिंग में भारी कमी, सुधारात्मक प्रयासों का दिख रहा असर

उत्तराखण्ड के कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग ने किए गए सुधारात्मक प्रयासों का असर अब जेल व्यवस्था में साफ दिखाई देने लगा है। राज्य सरकार के अनुसार नई जेलों के निर्माण, विधिक व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक सुधारों के चलते प्रदेश की जेलों में ओवरक्राउडिंग यानी क्षमता से अधिक कैदियों की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक बीते वर्षों में जेलों की आधारभूत संरचना को मजबूत करने, बंदियों के पुनर्वास और व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए गए हैं। इसके तहत नई जेलों के निर्माण, अतिरिक्त बैरकों की व्यवस्था तथा बंदियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं।

L

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *