शीतकालीन कपाट बंद होने से पहले द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर मंदिर को करीब पांच कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। दीपावली के शुभ अवसर पर व्यापार संघ श्री मध्यमहेश्वर धाम और हक-हकूकधारी ग्राम सभा गौण्डार के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मंदिर को फूलों से सजाकर अपनी श्रद्धा और समर्पण प्रकट किया।

समुद्रतल से करीब ऊंचाई पर स्थित मध्यमहेश्वर धाम में इन दिनों कपाट बंद होने की तैयारियां चल रही हैं। आगामी 16 नवंबर 2026 को विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद भगवान मध्यमहेश्वर की शीतकालीन पूजा ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में संपन्न होगी।

दीपावली के अवसर पर मंदिर को विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। इसमें व्यापार संघ और गौण्डार के ग्रामीणों ने मिलकर सहयोग किया। फूलों से सजे मंदिर की भव्य छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को सामूहिक आस्था, परंपरा और धार्मिक एकजुटता का प्रतीक बताया।