ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद लापता हुए व्यक्ति की तलाश में बुधवार को दूसरे दिन भी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी रहा। चुनौतीपूर्ण मौसम और तेज बहाव के बीच विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रही हैं।
लापता व्यक्ति की खोज के लिए चमोली पुलिस, जिला प्रशासन, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और बीआरओ की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। नदी तट से लेकर आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं। लगातार कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवान पूरी तत्परता से लापता व्यक्ति को खोजने में जुटे हैं। अधिकारियों के अनुसार, संभावित सभी स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और परिस्थितियों के अनुरूप रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया जा रहा है।
