देवप्रयाग क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के बाद अब तक दो पुरुषों और एक महिला का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि एक बालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना में लापता चार अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।
एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम चला रही विशेष अभियान
हादसे के बाद नदी में लापता लोगों की खोज के लिए उत्तराखंड पुलिस एसडीआरएफ की विशेषज्ञ डीप डाइविंग टीम को लगाया गया है। टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
तेज बहाव के बीच गोताखोरों की चुनौतीपूर्ण तलाश
नदी के तेज बहाव और गहरे जलक्षेत्र के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद एसडीआरएफ के प्रशिक्षित गोताखोर पूरी मुस्तैदी के साथ संभावित क्षेत्रों में सघन खोजबीन कर रहे हैं।
लापता लोगों की तलाश में जुटी बचाव एजेंसियां
प्रशासन और बचाव दलों की ओर से लापता चार लोगों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है और अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी लापता व्यक्तियों का पता नहीं चल जाता।
