Uttarakhand: हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियां तेज, सेना के जवान बर्फ हटाने में जुटे

आगामी हेमकुंट साहिब यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। पवित्र हेमकुंट साहिब तक जाने वाले मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य भारतीय सेना के जवानों ने लगातार किया जा रहा है।

दुर्गम पहाड़ी इलाकों और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद सेना के जवान दिन-रात मेहनत कर मार्ग को साफ कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सेना के इस समर्पण और प्रयास की स्थानीय प्रशासन एवं श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, बर्फ हटाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही यात्रा मार्ग पूरी तरह से सुचारु कर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा भी यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि हेमकुंट साहिब के कपाट 23 मई  को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इसके मद्देनजर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर यात्रा को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं, और इस बार भी यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *