लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित देहरादून दौरे से ठीक पहले उनके छात्रों की गूंज कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रशासन ने परेड ग्राउंड के बजाय रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार का प्रोपेगेंडा करार दिया। मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया।
कांग्रेस का कहना है कि पार्टी ने पहले से परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारी की थी और इसके लिए आवश्यक अनुमति भी प्राप्त की गई थी। ऐसे में ऐन मौके पर कार्यक्रम स्थल बदलने का प्रस्ताव राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इससे कार्यक्रम को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने का विकल्प दिए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।
कार्यक्रम स्थल को लेकर बढ़े विवाद के बीच कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में बाधा डालने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर केंद्रित है और इसे किसी भी हाल में सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा।
अब सभी की निगाहें प्रशासन और कांग्रेस के बीच होने वाले अंतिम निर्णय पर
