सोशल मीडिया पर 11 नवंबर को भाईदूज के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने संबंधी प्रसारित सूचना को फर्जी और निराधार बताया गया है। इस संबंध में स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अवकाश की सूचना का कोई आधिकारिक आधार नहीं है। लिहाजा लोग इस तरह की भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें।
सरकारी स्तर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 11 नवंबर को भाईदूज के अवकाश को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेश सही नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल शासन की आधिकारिक सूचना से ही करें।

