श्री केदारनाथ धाम का पैदल मार्ग चीरवासा के समीप पूरी तरह बाधित हो गया है। पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिरने के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस स्थान की ओर आवागमन नहीं करने की अपील की है।
चीरवासा गौरीकुंड से करीब 2.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के चलते मार्ग को सुचारु करने में कठिनाई हो रही है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि मार्ग के सुरक्षित होने तक धैर्य बनाए रखें और चीरवासा की ओर जाने से बचें।
पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। मार्ग के सुरक्षित एवं सुचारु होने के बाद ही यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।
