भाजपा ने लोकसभा चुनाव की जमकर तैयारियां कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश में लोकसभा की पांचों सीटों के लिए लोकसभा विस्तारक भी तय कर लिए हैं। ये चुनाव संपन्न होने तक अपने-अपने क्षेत्र में ही रहेंगे। साथ ही विस्तारक संगठन का काम और बूथों की स्थिति को देखना भी होगा। पार्टी पदाधिकारियों में किसी भी प्रकार का मतभेद होने पर सुलझाएंगे और सरकार और संगठन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं।करीब 10 घंटे चली बैठक में एक प्रदेश संयोजक और एक सह संयोजक बनाया गया है। जबकि बचे हुए पांच विस्तारकों को लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक अपने अपने संसदीय सीटों में प्रवास पर रहने के लिए कहा गया है ,इन नामों की जानकारी देने से बड़े नेता भी बचाव कर रहे हैं। 70 विधानसभा सीटों में भी विस्तारकों की नियुक्तियां भी होनी हैं।
लोकसभा चुनाव में जुट गई है भाजपा, 10 घंटे चली बैठक
Related Posts
Uttarakhand: किच्छा-सिरौलीकलां चुनाव में सुरक्षा को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त करें निष्पक्ष कार्रवाई: गोदियाल
किच्छा और सिरौलीकलां नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को…
Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड की बरसी पर कांग्रेस का धरना, सीबीआई जांच में देरी पर उठाए सवाल
अंकिता भंडारी हत्याकांड की बरसी पर कांग्रेस ने शुक्रवार को गंगा भोगपुर में श्रद्धांजलि सभा के साथ विशाल धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन…
