फर्जी ट्रेडिंग और सेबी सलाहकार बनकर 55.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने पंजाब से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से छह लाख रुपये जमा होने की पुष्टि हुई है। इसी खाते से जुड़ी छह अन्य साइबर ठगी की शिकायतें भी सामने आई हैं।
एसटीएफ के अनुसार आरोपी पर फर्जी ट्रेडिंग/सेबी सलाहकार बनकर लोगों को निवेश में अधिक मुनाफे का झांसा देकर रकम हड़पने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान साइबर ठगी से जुड़े बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी जुटाई गई।
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई कुल 55.50 लाख रुपये की रकम में से छह लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में जमा हुए थे। खाते की पड़ताल करने पर इससे जुड़ी छह अन्य साइबर शिकायतों की जानकारी भी मिली।
एसटीएफ ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग लेनदेन की जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और लेनदेन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
