नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति के बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी उत्तराखंड निवासी के नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसे होने या किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी साझा करने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से संपर्क किया जा सकता है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, 2710335, 2664314, 2664315, 2664316 और 8218867005 जारी किए गए हैं। इसके अलावा नागरिक टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों या उनके संबंध में किसी भी तरह की जानकारी होने पर तत्काल हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना साझा करें, ताकि आवश्यक सहायता और समन्वय किया जा सके।