भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य को राज्यसभा सीट पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शुक्रवार को विधानसभा परिसर में प्रमाण पत्र सौंपा गया। विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर हेम चंद्र पंत ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मस्तू दास, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी लक्ष्मीकांत उनियाल, दीनदयाल बिष्ट और हीरा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

