Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एक दिन में 7345 यात्रियों ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर रविवार को विभिन्न राज्यों से पहुंचे 7345 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को यमुनोत्री धाम के लिए 1570, गंगोत्री धाम के लिए 1571, केदारनाथ धाम के लिए 2159 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 2045 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए इस दिन कोई पंजीकरण दर्ज नहीं किया गया।

चारधाम यात्रा में सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार बढ़ते उत्साह के चलते पंजीकरण केंद्रों पर भीड़ बनी हुई है।

प्रशासन के अनुसार ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 98 हजार 882 यात्रियों का पंजीकरण किया जा चुका है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र पर पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, जानकारी और सहायता संबंधी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

उत्तराखंड पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य पंजीकरण अवश्य कराएं और यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *